जौनपुर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

राजेश श्रीवास्तव

Thursday, November 12, 2026 - 16:51
Updated: 2 hours ago
0
जौनपुर में भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के तत्वावधान में 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की। आकर्षक झांकियों, सुसज्जित रथों, बैंड-बाजे और आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे नगर में आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ मठ से हुआ। यहां भगवान चित्रगुप्त और भगवान ब्रह्मा जी की भव्य झांकियों का पूजन-अर्चन और आरती की गई। मंदिरों में छप्पन भोग भी अर्पित किया गया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा पहुंचकर संपन्न हुई। दोनों मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे, रोड लाइट और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शुभारंभ अवसर पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के देवता हैं और उन्हें जाति-पाति के बंधन में बांटना उचित नहीं है। भगवान चित्रगुप्त प्रत्येक प्राणी के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। जौनपुर में महासमिति की ओर से सर्व समाज को जोड़ने की पहल पूरे देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भगवान ब्रह्मा के पुत्र और लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का दर्शन-पूजन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी एवं राजेश मसाला के निदेशक राजेश अग्रहरी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त की आराधना से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शक्ति और प्रेरणा मिलती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने महासमिति के प्रयासों को समाज को जोड़ने वाला पुनीत कार्य बताया। राष्ट्रवादी मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के माध्यम से सर्व समाज को जोड़ने की शुरुआत सराहनीय है। उन्होंने संगठन के प्रयासों का विरोध करने वालों पर भी टिप्पणी की। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र श्रीवास्तव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने सर्व समाज की एकता पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव 'दीनू भैया' ने कहा कि यह शोभायात्रा हर वर्ष सर्व समाज को जोड़ते हुए निकाली जाएगी।

वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा के माध्यम से सर्व समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी लोगों से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करने की अपील की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश श्रीवास्तव और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

आयोजन के अंत में महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक सरस चंद श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज अग्रहरी ने अतिथियों

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User