कानपुर में दिवाली की सुबह बड़ा हादसा: कच्ची छत ढहने से मां, दादी और 15 दिन के मासूम की मौत; परिवार का एक सदस्य गंभीर

Sunday, November 8, 2026 - 16:14
0
कानपुर में दिवाली की सुबह बड़ा हादसा: कच्ची छत ढहने से मां, दादी और 15 दिन के मासूम की मौत; परिवार का एक सदस्य गंभीर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दीपावली की सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पनकी पड़ाव इलाके में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान की छत अचानक ढह गई। मलबे में दबने से 15 दिन के नवजात समेत उसकी मां और दादी की जान चली गई। हादसे में परिवार का एक अन्य सदस्य भी घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के कमरे में मौजूद थे। अचानक छत गिरने से वहां मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, मृतकों की पहचान विनोदिनी शुक्ला (68), अंशिका शुक्ला (28) और 15 दिन के आरव शुक्ला के रूप में हुई है। तीनों को कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के घायल सदस्य हर्ष शुक्ला (32) का उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में मकान की छत में पानी के रिसाव के कारण उसका भार बढ़ने की आशंका जताई गई है। हालांकि, छत गिरने की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और उपचार संबंधी जरूरी निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User