फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण धमाका: महिला की दर्दनाक मौत, मकान की छत उड़ी; आसपास के घरों में भी नुकसान
रवि कश्यप
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में शनिवार शाम पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 55 वर्षीय नसरीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धमाके की तीव्रता से मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, रफी अहमद के घर की छत पर उनकी पत्नी नसरीन दीपावली के मद्देनजर पटाखे बना रही थीं। इसी दौरान घर में रखे फ्रिज में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद वहां मौजूद पटाखों में भी विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत और आसपास के हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे में नसरीन की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हथगाम थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रारंभिक जानकारी में फ्रिज के अंदर या उसके आसपास आतिशबाजी की सामग्री रखे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विस्फोट किस कारण हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हथगाम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा निर्माण के दौरान हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घर में पटाखे बनाने और विस्फ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)