डीएम ने छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा, एसडीओ व एसडीपीओ और सीओ व बीडीओ एवं थानाध्यक्ष
मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में छठ महापर्व, 2026 की तैयारियों की प्रखंडवार, नगर निकायवार एवं विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को महत्वपूर्ण निदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णतः दुर्घटना-रहित (इंसिडेंट-फ्री) एवं हर तरह से प्रशासनिक सुविधा-युक्त छठ महापर्व के आयोजन हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर रहे। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप घाटों की त्रुटिहीन तैयारी करें। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, विद्युत, भवन निर्माण, पथ निर्माण, पुल निर्माण, अग्निशमन सहित सभी संबंधित विभागों के जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए तत्परता एवं कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया है.
विदित हो कि इस वर्ष छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। 13 नवंबर को नहाय-खाय से पर्व का अनुष्ठान होगा। 14 नवंबर को खरना; 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य एवं 16 नवंबर को प्रातः अर्घ्य का आ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)