वृंदावन: सर्दियों में बदल जाएगी बांकेबिहारी मंदिर की दर्शन व्यवस्था, 11 नवंबर से एक घंटे देर से खुलेंगे पट

Wednesday, November 4, 2026 - 13:22
0
वृंदावन: सर्दियों में बदल जाएगी बांकेबिहारी मंदिर की दर्शन व्यवस्था, 11 नवंबर से एक घंटे देर से खुलेंगे पट

मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सर्दियों के आगमन के साथ ही ठाकुरजी की दिनचर्या और दर्शन के समय में बदलाव किया जाएगा। भाई दूज यानी 11 नवंबर से शीतकालीन व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत सुबह मंदिर के पट एक घंटे देरी से खुलेंगे, जबकि शाम को दर्शन एक घंटे पहले समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही ठाकुरजी को ठंड से बचाने के लिए उनके पहनावे और भोग सेवा में भी बदलाव किया जाएगा।

मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी के अनुसार, मौसम में बदलाव के साथ ठाकुरजी की सेवा की परंपरा के तहत यह व्यवस्था की जाती है। वर्तमान में सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दर्शन होते हैं, जबकि शाम को 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भक्त दर्शन कर पाते हैं। नई व्यवस्था के तहत सुबह 8:45 बजे मंदिर के पट खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे तक दर्शन होंगे। वहीं, शाम को 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे।

**भोग सेवा में भी होगा बदलाव**

सर्दियों में ठाकुरजी को अर्पित किए जाने वाले भोग में गर्माहट और पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बालभोग में केसरयुक्त हलवा और लड्डू अर्पित किए जाएंगे। राजभोग में दूध-दही से बने तरल पदार्थों की मात्रा कम कर सूखे मेवे और गर्म पकवान शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा गर्म दूध-भात का भोग भी लगाया जाएगा।

शाम के उत्थापन भोग में गर्म पकौड़े और हलवा परोसा जाएगा, जबकि शयनभोग में केसरयुक्त दूध और सूखे मेवों की मात्रा बढ़ाई जाएगी। ठंड से बचाव के लिए ठाकुरजी को हल्के वस्त्रों की जगह गर्म और मोटे कपड़े पहनाए जाएंगे।

मंदिर की यह मौसमी व्यवस्था भक्तों के बीच विशेष महत्व रखती है। इसमें ठाकुरजी की सेवा घर के बालक की तरह वात्सल्य भाव से की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User