देहरादून: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 25 दिनों से तलाश में जुटी थी पुलिस

Saturday, November 7, 2026 - 16:08
0
देहरादून: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 25 दिनों से तलाश में जुटी थी पुलिस

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को देहरादून पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस करीब 25 दिनों से उनकी तलाश में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी के बाद साहू की दीपावली अब जेल में ही मनने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने पति पर पहली शादी की जानकारी छिपाने, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, मारपीट और कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए कंपनियों से बाहर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों की जांच के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के कई करीबियों से पूछताछ की थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। इस बीच उनके नेपाल भागने की आशंका भी जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश का दायरा बढ़ाया। आखिरकार एसआईटी ने उन्हें झांसी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में साहू के एक करीबी सतेंद्र राठौर को भी उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया है। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच आगे बढ़ा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User