उत्तराखंड: पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हो सकती है बर्फबारी; बढ़ेगी ठंड

Saturday, November 14, 2026 - 13:27
0
उत्तराखंड: पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हो सकती है बर्फबारी; बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार 14 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के साथ चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। सर्द हवाओं के चलते सुबह और शाम के साथ अब दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है।

शुक्रवार को देहरादून में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम में सर्दी का एहसास बनाए रखा। देहरादून में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मसूरी में भी पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User