कानपुर में थार का कहर: स्कूटी सवार को टक्कर मार 20 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत; दो युवतियों पर आरोप
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में आवास विकास-3 के पास तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक स्कूटी समेत थार में फंस गया और वाहन उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान पनकी के स्वराज नगर निवासी संतोष सिंह चौहान के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार में दो युवतियां सवार थीं और हादसे के समय वाहन चला रही थीं। घटना के बाद दोनों के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों, वाहन चला रहे व्यक्ति और घटना के बाद मौके से जाने वालों की भूमिका की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)