दीपावली पर भी धरने पर डटे रहे 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, ईको गार्डन में मनाया त्योहार; 69वें दिन भी आंदोलन जारी

Monday, November 9, 2026 - 00:41
0
दीपावली पर भी धरने पर डटे रहे 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, ईको गार्डन में मनाया त्योहार; 69वें दिन भी आंदोलन जारी

लखनऊ में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 की आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने दीपावली का त्योहार अपने घर-परिवार से दूर धरना स्थल पर मनाया। ईको गार्डन में लगातार धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने दीप जलाकर और रंगोली सजाकर दीपावली मनाई। त्योहार के दिन भी उनका आंदोलन जारी रहा और धरने का 69वां दिन पूरा हुआ।

धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी पिछले 69 दिनों से आरक्षण विसंगति के समाधान और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारियों के सामने कई बार अपनी मांगें रख चुके हैं। उनका कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के बावजूद अब तक मामले का समाधान नहीं हुआ है।

तूफान सिंह के मुताबिक, दीपावली परिवार के साथ खुशियां बांटने का त्योहार है, लेकिन न्याय की उम्मीद में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को यह दिन भी धरना स्थल पर बिताना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि आरक्षण संबंधी विसंगति दूर करने, संशोधित परिणाम जारी करने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन में शामिल अन्य अभ्यर्थियों ने भी सरकार से मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की। महिला अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से जारी धरने के कारण उन्हें परिवार से दूर रहना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User