दरभंगा राज परिवार के राजकुमार रत्नेश्वर सिंह आरएनआई के बोर्ड में सलाहकार नियुक्त, एक सप्ताह में कार्यभार संभालने का आग्रह
नई दिल्ली/दरभंगा। दरभंगा राज परिवार के राजकुमार श्री रत्नेश्वर सिंह को देश की एकमात्र बहुभाषी समाचार एजेंसी रिपोटेज न्यूज इंटरनेशनल (आरएनआई) के बोर्ड में सलाहकार नियुक्त किया गया है। आरएनआई की प्रबंध समिति ने उन्हें बोर्ड के सलाहकार मंडल में शामिल करने का निर्णय लिया है। एजेंसी के प्रबंध संपादक सुबीर सेन ने पत्र जारी कर इस आशय की जानकारी दी है। पत्र में उनसे प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर कार्यभार ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।
प्रबंध संपादक सुबीर सेन की ओर से राजकुमार रत्नेश्वर सिंह को संबोधित नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि आरएनआई की प्रबंध समिति ने उन्हें बोर्ड के सलाहकार मंडल में शामिल करने का निर्णय लिया है। पत्र में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे अनुरोध किया गया है कि वह पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने का कष्ट करें।
राजकुमार रत्नेश्वर सिंह इससे पहले बिहार के प्रमुख समाचार पत्रों में शामिल रहे ‘द इंडियन नेशन’ एवं ‘आर्यावर्त’ पत्र समूह के निदेशक मंडल में भी शामिल रह चुके हैं। इसके अलावा वह कई अन्य प्रमुख संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। मीडिया और विभिन्न संस्थाओं से उनके जुड़ाव को देखते हुए आरएनआई के बोर्ड में उनकी सलाहकार के रूप में नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह नियुक्ति पत्र आरएनआई के प्रबंध संपादक सुबीर सेन द्वारा जारी किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)