इंदिरा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सुनेत्रा पवार बोलीं- महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं उनका जीवन

Thursday, November 19, 2026 - 14:08
0
इंदिरा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सुनेत्रा पवार बोलीं- महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं उनका जीवन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुरुष-प्रधान राजनीति में देश का सर्वोच्च नेतृत्व संभालने वाली भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और साहसिक फैसलों से महिला नेतृत्व क्षमता की अमिट छाप छोड़ी। उनका प्रेरणादायी सफर आज भी कई महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संदेश में इंदिरा गांधी को देश की दृढ़ नेता बताते हुए उनकी स्मृति को नमन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगे ने इंदिरा गांधी को साहस, संघर्ष और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपनी दादी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया।

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक देश का नेतृत्व किया। 31 अक्टूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User