मुंबई लोकल में दो अलग-अलग घटनाओं में बाल-बाल बची यात्रियों की जान, एक ट्रेन से गिरा तो दूसरे को पटरी से खींचा

Sunday, November 8, 2026 - 16:16
0
मुंबई लोकल में दो अलग-अलग घटनाओं में बाल-बाल बची यात्रियों की जान, एक ट्रेन से गिरा तो दूसरे को पटरी से खींचा

मुंबई की लोकल ट्रेनों में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग विवादों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी। मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर चर्चगेट-विरार फास्ट लोकल में दरवाजे के पास खड़े होने को लेकर दो यात्रियों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान एक यात्री संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि ट्रेन उस समय स्टेशन में धीमी गति से प्रवेश कर रही थी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों यात्रियों की पहचान करने में जुटी है।

दूसरी घटना विक्रोली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे हुई। यहां 23 वर्षीय मुकेश पंचाल का एक अन्य यात्री से स्टेशन के वॉशरूम में विवाद हो गया। इसके बाद मुकेश प्लेटफॉर्म से नीचे रेलवे पटरी पर चला गया। उसी समय लोकल ट्रेन आने वाली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूसरे यात्री ने आगे बढ़कर मुकेश को पटरी से खींच लिया। रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और अन्य यात्रियों ने भी उसे सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

पुलिस के अनुसार, मुकेश स्टेशन पर अनौपचारिक रूप से कुली का काम करता है और उसे सुनने तथा बोलने में परेशानी है। विवाद के बाद दोनों को विक्रोली रेलवे पुलिस चौकी ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांग ली और किसी ने भी लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज नहीं कराई।

दोनों घटनाओं के वीडियो सामने आने के बाद लोकल ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के व्यवहार तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User