गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाके के बाद मथुरा में हाई अलर्ट, सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच; मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई

Sunday, November 8, 2026 - 16:33
0
गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाके के बाद मथुरा में हाई अलर्ट, सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच; मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई

गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए अंतरराज्यीय सीमाओं और प्रमुख चेक पॉइंटों पर निगरानी बढ़ा दी है। हरियाणा और राजस्थान की सीमाओं के साथ अन्य जिलों से सटे मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

दरअसल, मथुरा में पहले भी धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इन ई-मेल में मथुरा, अयोध्या और काशी के धार्मिक स्थलों तथा स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रहे हैं। गाजियाबाद की घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया गया है।

एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर जिले में चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अपुष्ट खबरों तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User