संजय सिंघल ने संभाला ITBP महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार, SSB प्रमुख की जिम्मेदारी भी रहेगी
नई दिल्ली। 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय सिंघल ने रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। वह फिलहाल सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, उन्हें नियमित महानिदेशक की नियुक्ति होने या अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिंघल ने 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए शत्रुजीत सिंह कपूर का स्थान लिया है। कपूर 1990 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। सिंघल अब SSB प्रमुख की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ ITBP का नेतृत्व भी करेंगे।
संजय सिंघल को पुलिस प्रशासन और सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वह इससे पहले ITBP में उप महानिरीक्षक और महानिरीक्षक के पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) में विशेष महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है।
ITBP भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जबकि SSB भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा करता है। अतिरिक्त कार्यभार मिलने के बाद सिंघल दोनों बलों के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)