जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान माइनस 1.6 डिग्री पहुंचा; पहलगाम में पारा -4.6 डिग्री

Tuesday, November 24, 2026 - 13:13
0
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान माइनस 1.6 डिग्री पहुंचा; पहलगाम में पारा -4.6 डिग्री

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। श्रीनगर में इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं पहलगाम में तापमान माइनस 4.6 डिग्री और शोपियां में माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंचने के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान इस समय के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री कम रहा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा काजीगुंड में माइनस 2 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.4 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 2.6 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में पारा माइनस 0.1 डिग्री तक पहुंच गया। घाटी के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे जनजीवन और आवाजाही प्रभावित हुई।

मौसम विभाग ने नवंबर के अंत तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है। साथ ही रात के तापमान में अगले दिनों के दौरान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ कश्मीर घाटी में सर्दियों का असर तेज होता जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User