कार्तिक पूर्णिमा पर देशभर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने नदियों और सरोवरों में लगाई पवित्र डुबकी; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित ब्रजघाट पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। वहीं, अयोध्या में सरयू नदी और उत्तराखंड के हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।
हरियाणा के यमुनानगर स्थित कपिल मोचन सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। इस मौके पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग कपिल मोचन मेले में पहुंचे।
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के दिव्य स्वर्ण वेश के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर के सामने एकत्र हुए। वहीं, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्तिक महीने के दौरान विशेष दीपमाला श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं को दीपों से सजे बाबा विश्वनाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन कराए गए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सेवा और परोपकार का संदेश देता है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान की परंपरा सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)