एच5एन1 वायरस: भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन 20 नवंबर को होगी लॉन्च, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

Wednesday, November 18, 2026 - 14:10
0
एच5एन1 वायरस: भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन 20 नवंबर को होगी लॉन्च, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने और देश के पोल्ट्री क्षेत्र को सुरक्षा देने की दिशा में भारत ने अहम उपलब्धि हासिल की है। देश में पहली बार एच5एन1 वायरस के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन विकसित की गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर 2026 को भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD) में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

यह वैक्सीन संस्थान के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी तकनीक से विकसित की है। इसे निष्क्रिय एच5एन1 (क्लेड 2.3.2.1a) अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस के खिलाफ तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य मुर्गियों को बर्ड फ्लू के इस खतरनाक स्वरूप से सुरक्षा प्रदान करना है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, एच5एन1 के क्लेड 2.3.2.1a स्वरूप के खिलाफ फिलहाल कोई विशिष्ट व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। देश में इस वायरस के कारण अब तक कई बार बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आ चुका है। वर्ष 2006 में पहली बार संक्रमण की पहचान होने के बाद से एच5एन1 और एच5एन8 के 500 से अधिक संयुक्त प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं।

बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने पर पोल्ट्री फार्मों में बड़ी संख्या में पक्षियों को नष्ट करना पड़ सकता है। इससे मुर्गीपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति तथा कारोबार भी प्रभावित होता है। ऐसे में स्वदेशी वैक्सीन के विकास को बीमारी की रोकथाम और पोल्ट्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मंत्रालय के मुताबिक, एच5एन1 संक्रमण केवल पक्षियों तक सीमित नहीं है। कुछ परिस्थितियों में यह अन्य पशु प्रजातियों और मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकता है। इसलिए मुर्गियों में संक्रमण को नियंत्रित करना पशु स्वास्थ्य के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी अहम है।

हालांकि, वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित किए जाने के बाद इसके व्यावसायिक उत्पादन, उपलब्धता और पोल्ट्री फार्मों में टीकाकरण की प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User