कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट के मारे जाने के बाद CRPF प्रमुख का संदेश वायरल, लिखा- ‘बधाई हो साथियों, कुछ पकवान ठंडे ही अच्छे लगते हैं'
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट के मारे जाने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक जीपी सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए लिखा, “बधाई हो साथियों। कुछ पकवान ठंडे परोसे जाने पर ही अच्छे लगते हैं, भले ही मौसम ठंडा हो।”
हालांकि, सीआरपीएफ प्रमुख ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर लतीफ भट या मुठभेड़ का उल्लेख नहीं किया, लेकिन इसे सुरक्षा बलों की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस संदेश को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लतीफ भट को घेरने के बाद कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया था। अधिकारियों ने उससे बातचीत भी की, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान इलाके में स्थित मस्जिद को नुकसान से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती।
पुलिस के अनुसार, लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीएफ की चौकी पर हुए हमले के आरोपियों में शामिल था। उस हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हुए थे। इससे पहले सोमवार को उसके सहयोगी उमर निसार डार को भी कुलगाम में हुई एक अन्य मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के समन्वय की प्रशंसा करते हुए जवानों को सलाम किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)