दिल्ली के नांगली सकरावती में कई छोटे कारखानों में भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Monday, November 9, 2026 - 00:38
0
दिल्ली के नांगली सकरावती में कई छोटे कारखानों में भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ स्थित नांगली सकरावती इलाके में रविवार शाम एक प्लॉट पर बने छोटे-छोटे कारखानों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। दमकल विभाग की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की लपटों के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना रविवार शाम करीब 4 बजकर 22 मिनट पर मिली थी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग एक कपड़ा फैक्टरी सहित प्लॉट में बने अन्य कारखानों तक फैल गई थी। आग पर काबू पाने के बाद दोबारा लपटें उठने से रोकने के लिए कूलिंग का काम शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी अभियान पूरा होने के बाद किया जाएगा। घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि शुरुआती रिपोर्टों में नहीं हुई है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User