उत्तराखंड में दिवाली पर बदलेगा मौसम: मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; पांच दिन का पूर्वानुमान जारी

Sunday, November 8, 2026 - 16:12
0
उत्तराखंड में दिवाली पर बदलेगा मौसम: मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; पांच दिन का पूर्वानुमान जारी

देहरादून। दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ठंड बढ़ा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

पर्वतीय घाटियों में सुबह और शाम के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है। इससे कुछ इलाकों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है। पहाड़ों में होने वाले मौसमी बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है। 12 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 13 नवंबर को एक बार फिर कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है।

शनिवार को प्रदेशभर में तापमान सामान्य से कुछ अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User