रामलीला मैदान महारैली: 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा, पुलिस ने 7 हजार से अधिक जवान किए तैनात

Saturday, October 31, 2026 - 23:22
0
रामलीला मैदान महारैली: 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा, पुलिस ने 7 हजार से अधिक जवान किए तैनात

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों ने रैली में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि पुलिस को लगभग 70 हजार लोगों के जुटने का इनपुट मिला है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य एजेंसियों के 7 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। मैदान में प्रवेश करने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। प्रवेश और निकास द्वारों पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

मैदान और आसपास के इलाकों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों का भी इस्तेमाल करेंगे। जरूरत पड़ने पर ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों की मदद भी ली जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। पुलिस ने आयोजकों से स्वयंसेवकों, बसों और रैली में शामिल होने वाले लोगों का विवरण मांगा है। साथ ही भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना बनाते समय संभावित मार्ग परिवर्तन और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User