मुरादाबाद: गैस सिलिंडर डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में कोहिनूर रोड पर इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पिकअप वाहन में गैस सिलिंडर रखे हुए थे। ऐसे में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता फैल गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)