अखिलेश का भाजपा पर तंज: मुरझाए कमल को खिलाने के लिए लगा रही ‘राधे-राधे’ का नारा, परिसीमन को बताया बड़ी राजनीतिक भूल

Saturday, November 28, 2026 - 17:07
0
अखिलेश का भाजपा पर तंज: मुरझाए कमल को खिलाने के लिए लगा रही ‘राधे-राधे’ का नारा, परिसीमन को बताया बड़ी राजनीतिक भूल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को संभल में भाजपा पर निशाना साधते हुए परिसीमन के प्रस्ताव को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को खोना नहीं चाहती, लेकिन प्रदेश में उसकी स्थिति कमजोर हो रही है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जब कमल मुरझा गया है तो उसे खिलाने के लिए भाजपा ‘राधे-राधे’ का नारा लगा रही है। उन्होंने परिसीमन को भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल बताया।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा सीटों की संख्या में प्रस्तावित 50 प्रतिशत बढ़ोतरी पर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण किस आधार पर होगा और पहले से तय सीमाओं में बदलाव की प्रक्रिया पर भरोसा कैसे किया जा सकता है।

अखिलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के बजाय सरकार लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए भाजपा अपने राजनीतिक हित साधना चाहती है।

सपा अध्यक्ष ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और व्यापारियों की नाराजगी का भी जिक्र किया। उनका आरोप था कि युवाओं के रोजगार और अन्य जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए परिसीमन का मुद्दा उठाया जा रहा है।

अखिलेश यादव के इन बयानों से स्पष्ट है कि संसद के आगामी विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष सरकार के प्रस्तावों पर सवाल उठाने की तैयारी में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User