शादी समारोहों में मेहमान बनकर चोरी करने वाले गिरोह पर मथुरा पुलिस की चेतावनी, 120 से अधिक संदिग्धों की तस्वीरें जारी
मथुरा। शादी समारोहों में मेहमान बनकर शामिल होने और मौका मिलते ही गहने व नकदी से भरे बैग चोरी करने वाले गिरोह को लेकर मथुरा पुलिस ने सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। पुलिस ने कथित 'कड़िया सांसी गैंग' से जुड़े 120 से अधिक लोगों की तस्वीरें जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य शादी समारोहों में आम मेहमानों की तरह शामिल होते हैं। वे समारोह में लोगों के बीच घुल-मिलकर कीमती सामान पर नजर रखते हैं और मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि गिरोह के सदस्य चोरी के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)