उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के बेटे डॉ. आयुष जोशी बने तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव, एक साल के लिए मिली जिम्मेदारी

Thursday, November 12, 2026 - 18:45
0
उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के बेटे डॉ. आयुष जोशी बने तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव, एक साल के लिए मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड के वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डॉ. आयुष जोशी को नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति के आधार पर एक वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. आयुष जोशी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा हो रही है।

उत्तराखंड शासन के तकनीकी शिक्षा अनुभाग की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, चयन समिति की संस्तुति के आधार पर राज्यपाल ने डॉ. आयुष जोशी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इससे पहले वह राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। डॉ. जोशी ने 5 नवंबर को विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं, पूर्व कुलसचिव डॉ. राजेश उपाध्याय को उनके मूल पद सचिव, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की पर वापस कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. तृप्ता ठाकुर ने डॉ. आयुष जोशी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User