उज्जैन: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद इंद्रदेव महाराज से छीना महामंडलेश्वर पद, निरंजनी अखाड़े ने किया निष्कासित

Thursday, November 12, 2026 - 18:40
0
उज्जैन: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद इंद्रदेव महाराज से छीना महामंडलेश्वर पद, निरंजनी अखाड़े ने किया निष्कासित

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम और गोशाला का निर्माण करा रहे स्वामी इंद्रदेव महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। मुंबई की एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने निष्कासन की पुष्टि की है।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि आरोपों की गंभीरता और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अखाड़े ने यह फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी इंद्रदेव को अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी, लेकिन इसके बाद वे अखाड़े के किसी भी धार्मिक, सामाजिक या अन्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और न ही उसकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

**एफआईआर के बाद कार्रवाई के दिए थे संकेत**

करीब एक सप्ताह पहले उज्जैन पहुंचे रविंद्र पुरी को जब स्वामी इंद्रदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली थी, तब उन्होंने मामले में कार्रवाई के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अखाड़े के पंच बैठक कर पूरे प्रकरण पर विचार करेंगे और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। अब अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है।

**वृंदावन आश्रम में जबरदस्ती करने का आरोप**

मामले में मुंबई की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह वर्ष 2023 में सोशल मीडिया पर सत्संग देखने के बाद स्वामी इंद्रदेव के संपर्क में आई थी। महिला के अनुसार, बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उसने आरोप लगाया कि स्वामी इंद्रदेव ने उसे वृंदावन स्थित सेवाधाम आश्रम में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अश्लील वीडियो कॉल करने और धमकाने के आरोप भी लगाए हैं।

महिला की शिकायत पर महाराष्ट्र के काशीमीरा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे आगे की जांच के लिए वृंदावन भेजा गया है। दूसरी ओर, स्वामी इंद्रदेव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए इसे ब्लैकमेलिंग की साजिश करार दिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User