विकासनगर में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची और बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

Thursday, November 26, 2026 - 13:38
0
विकासनगर में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची और बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालसी-कोटी-मीनस मार्ग पर धमोग के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में सवार सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो हिमाचल प्रदेश के नेरूवा से विकासनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान धमोग के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और बचाव दल ने खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

मृतकों में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। हादसे में घायल तीन लोगों का उपचार कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User