हिमाचल: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का संगठनात्मक फेरबदल, रजनीश किमटा और मोहिंद्र चौहान उपाध्यक्ष पद से हटाए गए

Wednesday, November 25, 2026 - 23:01
0
हिमाचल: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का संगठनात्मक फेरबदल, रजनीश किमटा और मोहिंद्र चौहान उपाध्यक्ष पद से हटाए गए

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इनमें रजनीश किमटा और मोहिंद्र चौहान शामिल हैं।

बताया गया है कि पार्टी ने दोनों नेताओं की संगठनात्मक सक्रियता का आकलन किया था। इस मूल्यांकन में उन्हें रेड जोन में रखा गया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों को उपाध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया।

इस कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User