58 सेकेंड में 151 नारियल तोड़कर धर्मेंद्र राजभर ने बनाया रिकॉर्ड, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Wednesday, November 25, 2026 - 22:02
0
58 सेकेंड में 151 नारियल तोड़कर धर्मेंद्र राजभर ने बनाया रिकॉर्ड, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के अल्देमऊ नूरपुर स्थित अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ में आयोजित तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव के समापन अवसर पर विश्व रिकॉर्ड धारी धर्मेंद्र राजभर बाहुबली ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह को अचंभित कर दिया। उन्होंने महज 58 सेकेंड में 151 नारियल तोड़कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र राजभर ने कहा कि उनका यह शौक युवाओं को समर्पित है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और देश की सेवा में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएं और समाज व देश के विकास में भूमिका निभाएं।

महोत्सव के संयोजक एवं मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने कहा कि अल्देमऊ क्षेत्र प्राचीन समय में नागवंशी भर शासकों के शासन का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि बहराइच से आए धर्मेंद्र राजभर बाहुबली ने बाबा सत्यनाथ के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवाओं को समर्पित यह आयोजन देश के लिए प्रेरणा बनेगा।

समापन समारोह में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के पुत्र संदीप राजभर (आजमगढ़), हनुमान प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, डॉ. इन्दुशेखर उपाध्याय और मथुरा प्रसाद सिंह जटायु सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User