TGT अंग्रेजी और हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों के पैनल में गलती, आयोग ने सूची हटाई
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी अंग्रेजी और हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों के कॉलेज आवंटन से जुड़े पैनल में त्रुटि मिलने के बाद उसे वापस ले लिया है। आयोग ने बृहस्पतिवार को दोनों विषयों के चयनित अभ्यर्थियों के पैनल जारी किए थे, लेकिन शुक्रवार को चूक सामने आने पर सूची वेबसाइट से हटा दी गई।
पैनल जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने कॉलेज आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सूची को दोबारा जांचने का फैसला किया। आयोग अब चयनित अभ्यर्थियों के पैनल का फिर से परीक्षण करेगा, ताकि आवंटन में किसी तरह की विसंगति न रहे।
इस घटनाक्रम के चलते चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन की अंतिम सूची के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आयोग की ओर से दोबारा परीक्षण पूरा होने के बाद संशोधित पैनल जारी किए जाने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)