पुलिस-वकील विवाद: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे 100 से ज्यादा जवान, सीपी अनुराग कुमार ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात

Monday, November 2, 2026 - 18:40
0
पुलिस-वकील विवाद: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे 100 से ज्यादा जवान, सीपी अनुराग कुमार ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच जारी विवाद के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपने ही मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। करीब 100 पुलिसकर्मी, जिनमें महिला जवान भी शामिल थीं, सुबह मुख्यालय के गेट नंबर-1 पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मी हाल ही में स्थानांतरित किए गए दो अधिकारियों की पुरानी तैनाती बहाल करने और अपनी समस्याएं वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से मुलाकात की मांग उठाई गई। इसके बाद सुबह करीब 11:45 बजे प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों और स्थानांतरित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को मुख्यालय के अंदर ले जाया गया। पुलिस आयुक्त ने आदर्श ऑडिटोरियम में उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं तथा मांगें सुनीं।

दरअसल, यह पूरा विवाद 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हुई झड़प से शुरू हुआ था। इस घटना में अधिवक्ता ललित बंसल को सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद वकीलों ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली की जिला अदालतों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।

वकीलों के विरोध के बाद 28 अक्टूबर को गांधी नगर सब-डिवीजन में तैनात एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद वकीलों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि, पुलिस विभाग के एक वर्ग में इन तबादलों को लेकर नाराजगी सामने आई और दोनों अधिकारियों के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान किया गया।

प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्हें भी अपनी बात रखने और अपनी समस्याओं पर चर्चा करने का उचित मंच मिलना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और पुलिस थानों में होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए स्पष्ट व्यवस्था बनाने की मांग भी उठाई।

इस बीच, पुलिस और वकीलों के बीच भविष्य में ऐसे विवादों को रोकने के लिए संयुक्त समन्वय समिति बनाने और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर भी सहमति बनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User