लखनऊ लूटकांड में नया मोड़: बैग में रखे सोने की सही मात्रा नहीं बता पा रहे सराफ, फरार सिपाही पुलिस को दे रहा चकमा
लखनऊ में सराफ महेंद्र दास से सोना लूटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित अभी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि उनके बैग में करीब दो किलो या उससे अधिक मात्रा में कितना सोना और जेवरात रखे थे। ऐसे में लूटे गए माल की वास्तविक कीमत का आकलन करने में पुलिस को परेशानी हो रही है।
वहीं, वारदात का मुख्य आरोपी बताया जा रहा जौनपुर में तैनात सर्विलांस सिपाही विनय शंकर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस विभाग में अपनी तकनीकी जानकारी और कामकाज के अनुभव का फायदा उठाकर लगातार गिरफ्तारी से बच रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)