बांकेबिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से हादसा: दर्शन के लिए कतार में खड़ी मासूम घायल, हालत गंभीर
वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से एक हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़ी एक मासूम बच्ची इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छज्जे का मलबा गिरने से बच्ची के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ी।
अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद परिवार में भी चिंता और दहशत का माहौल बन गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)