गैस पाइपलाइन ब्लास्ट : एक्शन में प्रशासन, चार सदस्यीय जांच टीम गठित : दोषियों पर होगी कारवाई?

Tuesday, November 3, 2026 - 21:38
0
गैस पाइपलाइन ब्लास्ट : एक्शन में प्रशासन, चार सदस्यीय जांच टीम गठित : दोषियों पर होगी कारवाई?

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र में गोबरसही-डुमरी सड़क पर नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और विस्फोट की घटना की जिला प्रशासन द्वारा उच्च-स्तरीय जांच कराई जा रही है.

जिलाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में चार-सदस्यीय इंक्वायरी कमिटी गठित की गई है. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं भवन कार्यपालक अभियंता को शामिल किया गया है। समिति को विधिवत जाँच कर सारगर्भित, तथ्यपरक एवं विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

जिलाधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना किस परिस्थिति में एवं लापरवाही के कारण घटित हुई, इसे ध्यान में रखते हुए इसके विभिन्न पहलुओं की जाँच आवश्यक है। अतः जाँच कमिटी को निदेश दिया गया है कि इस घटना की विस्तृत जाँच करते हुए जाँच प्रतिवेदन अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए.

जिलाधिकारी ने कहा कि समिति को यह भी निर्देश दिया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना न हो, के संबंध में आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसओपी तैयार किया 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Rupesh Kumar urf Kunwar Rupesh

It's Time to Move "Rupesh Kumar"

Comments (0)

User