दिनदहाड़े घरों को बनाते थे निशाना: तीन राज्यों में फैला था चोरी का नेटवर्क, 1.65 लाख के गहनों के साथ दो गिरफ्तार

Thursday, November 26, 2026 - 13:48
0
दिनदहाड़े घरों को बनाते थे निशाना: तीन राज्यों में फैला था चोरी का नेटवर्क, 1.65 लाख के गहनों के साथ दो गिरफ्तार

गुजरात के वापी में दिनदहाड़े घर में चोरी करने वाले दिल्ली निवासी दो आरोपियों को वलसाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने नूतन नगर स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट के एक फ्लैट से 1 लाख 65 हजार 900 रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इनमें से एक आरोपी अरमान उर्फ अमन सोनी के खिलाफ कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में चोरी व सेंधमारी के 30 मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अरमान उर्फ अमन सोनी (35) और संजीव कुमार उर्फ जॉनी (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात 4 फरवरी को आयुष अस्पताल के पास स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट के एक फ्लैट में हुई थी। आरोपियों ने घर में घुसकर अलमारियों से कीमती आभूषण चोरी किए और फरार हो गए।

चोरी हुए सामान में सोने की तीन चेन, एक ब्रेसलेट, सोने की बालियों के दो जोड़े, एक सोने का सिक्का और चांदी की चार जोड़ी पायल शामिल थीं। इन सभी की कुल कीमत 1,65,900 रुपये आंकी गई है। मामले में वापी टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया था।

वारदात के बाद वलसाड जिले की लोकल क्राइम ब्रांच और वापी टाउन पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण में वारदात के समय घटनास्थल के आसपास दो संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी कर्नाटक के मंगलौर नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके थे। इसके बाद वलसाड क्राइम ब्रांच और वापी पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर इस मामले में भी गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अरमान सोनी के खिलाफ वर्ष 2017 से 2024 के बीच कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में घरों में सेंधमारी तथा चोरी के कुल 30 मामले दर्ज हैं। इनमें बेंगलुरु, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के मामले भी शामिल हैं। वहीं, दूसरे आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ कर्नाटक के मंगलौर में चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User