वाराणसी के कपसेठी में सड़क हादसे में सुल्तानपुर के असि.प्रो. डॉ अनूप गुप्ता की मौत

Sunday, November 29, 2026 - 15:00
0
वाराणसी के कपसेठी में सड़क हादसे में सुल्तानपुर के असि.प्रो. डॉ अनूप गुप्ता की मौत

कादीपुर, सुल्तानपुर : संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के राजनीति विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनूप गुप्ता की वाराणसी के कपसेठी बाजार में मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद दर्दनाक मौत हो गयी। सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर नगरपंचायत निवासी डॉ गुप्ता, अपनी भतीजी की विदाई कराने 28 नवम्बर को कपसेठी बाजार गये थे, जहां पर सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। स्थिति गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने डॉ गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

डॉ गुप्ता वर्ष 2006 से अद्यतन संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर के राजनीति विज्ञान विषय में बतौर अनुमोदित स्ववित्तपोषित शिक्षक के रूप में परास्नातक स्तर पर कार्यरत रहे। डॉ गुप्ता की मृत्यु की खबर से महाविद्यालय प्रबन्धक सौरभ त्रिपाठी, प्राचार्य प्रो राम नयन सिंह सहित महाविद्यालय परिसर स्तब्ध रह गया है। कादीपुर क़स्बे में ख़बर के आते ही परिवार सहित पूरा कस्बा शोक में डूब गया, नगरपंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय, सभासद बृजेश सिंह, रमाकांत वरनवाल, श्याम चन्द्र श्रीवास्तव आदि के द्वारा दुख व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User