परिसीमन बिल का विरोध करे विपक्ष: कॉकरोच जनता पार्टी ने राजनीतिक दलों और सहयोगियों से की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी ने राजनीतिक दलों और उनके सहयोगियों से प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का विरोध करने की अपील की है। पार्टी का आरोप है कि पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा उपायों के बिना लोकसभा सीटों के निर्धारण के मानदंडों में बदलाव किया गया तो इसका राजनीतिक लाभ सत्ताधारी दल को मिल सकता है।
पार्टी ने कहा कि परिसीमन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच व्यापक सहमति बनाई जानी चाहिए, ताकि किसी एक दल को चुनावी लाभ पहुंचाने की आशंका न रहे।
कॉकरोच जनता पार्टी ने विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने और प्रस्तावित विधेयक का विरोध करने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)