जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, माइनस 1.9 डिग्री पहुंचा पारा; पहलगाम में -3.6 डिग्री

Wednesday, November 25, 2026 - 13:52
0
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, माइनस 1.9 डिग्री पहुंचा पारा; पहलगाम में -3.6 डिग्री

जम्मू-कश्मीर में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इससे एक दिन पहले श्रीनगर में पारा माइनस 1.6 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, पिछली रात के माइनस 4.6 डिग्री के मुकाबले यहां तापमान में मामूली सुधार दर्ज किया गया।

घाटी के अन्य इलाकों में भी तापमान शून्य से नीचे बना रहा। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में माइनस 2.4 डिग्री और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पारा शून्य डिग्री पर रहा, जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घाटी के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा।

जम्मू संभाग में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, कटरा में 10.2 डिग्री, बनिहाल में 8.9 डिग्री और भद्रवाह में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में नवंबर के अंत तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने के कारण रात के तापमान में अगले कुछ दिनों में एक से दो डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। लगातार बढ़ती ठंड के बीच घाटी के लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User