यूपी में 28 अपर पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल

Wednesday, November 25, 2026 - 14:01
0
यूपी में 28 अपर पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में 10 आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी समेत कई पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

तबादला आदेश के अनुसार, पुनीत द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है।

किरण यादव को लखनऊ कमिश्नरेट से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है। माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, जबकि इंदुप्रभा सिंह को भी लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़, अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को मिर्जापुर पीएसी से शाहजहांपुर भेजा गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा, ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में तैनाती दी गई है।

पियूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं, नवीन कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी पीएसी, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, यातायात निदेशालय और विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User