सोनीपत में रियल एस्टेट के नाम पर ठगी के आरोप, अधूरी परियोजनाओं और बदहाल सोसाइटियों से खरीदार परेशान

Wednesday, November 25, 2026 - 17:07
0
सोनीपत में रियल एस्टेट के नाम पर ठगी के आरोप, अधूरी परियोजनाओं और बदहाल सोसाइटियों से खरीदार परेशान

सोनीपत में रियल एस्टेट क्षेत्र की अनियमितताओं और कथित धोखाधड़ी को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। दिल्ली से नजदीकी और बेहतर कनेक्टिविटी का सपना दिखाकर लोगों को फ्लैट और प्रॉपर्टी बेचने का दावा किया जाता है, लेकिन कई खरीदारों का आरोप है कि ब्रोशर में दिखाई गई सुविधाएं उन्हें मौके पर नहीं मिलतीं। कहीं इमारतों में सीलन और रखरखाव की कमी है, तो कहीं लिफ्ट बंद पड़ी हैं, पार्किंग की स्थिति खराब है और सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है।

आरोप है कि कुछ बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर मेट्रो, आरआरटीएस और कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे जैसी कनेक्टिविटी परियोजनाओं का हवाला देकर संपत्तियों की कीमत बढ़ने के बड़े-बड़े दावे करते हैं। छह महीने में कीमत दोगुनी होने जैसे आश्वासन देकर खरीदारों को निवेश के लिए प्रेरित किया जाता है। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जमीन बेचकर जीवनभर की जमा पूंजी फ्लैट खरीदने में लगा दी। बाद में उन्हें संपत्ति की वास्तविक कीमत, मंजूरी और रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कुछ खरीदारों की शिकायत है कि कई आवासीय परियोजनाओं में बिल्डरों ने भुगतान लेने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। वहीं, प्रॉपर्टी डीलरों पर कमीशन लेने के बाद संपर्क से बाहर होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में खरीदारों के सामने ईएमआई और किराया दोनों चुकाने की मजबूरी है, जबकि उन्हें खरीदे गए फ्लैट में रहने लायक सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।

इस स्थिति को लेकर हरियाणा सरकार से रियल एस्टेट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User