फतेहपुर: 14 वर्षीय छात्र को पीटकर तमंचा दिखाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, न्याय के लिए भटक रही मां
फतेहपुर के हबीबपुर मोहल्ले में 14 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां सरिता मिश्रा ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, घटना 5 नवंबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित हबीबपुर मोहल्ले में हुई। सरिता मिश्रा का 14 वर्षीय बेटा अविरल मिश्रा घर से आटा लेने के लिए चक्की जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में संदीप पटेल, आयुष कुमार पटेल, पुष्पेंद्र ठाकुर, अनुज और पुष्पेंद्र ठाकुर के छोटे भाई ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके साथ चप्पलों से मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोपियों ने उसे जबरन पीछे ले जाकर सीने पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
मां का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे के साथ-साथ उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों में से एक ने अपने पिता के भाजपा नेता होने और सरकार में प्रभाव का हवाला देकर परिवार को धमकाया। महिला
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)