कोच्चि में CJP का 'जंतर-मंतर': SIR के खिलाफ आज बड़ा प्रदर्शन, प्रकाश राज और अभिजीत दीपके होंगे शामिल

Saturday, November 7, 2026 - 16:18
0
कोच्चि में CJP का 'जंतर-मंतर': SIR के खिलाफ आज बड़ा प्रदर्शन, प्रकाश राज और अभिजीत दीपके होंगे शामिल

केरल के कोच्चि में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध मार्च और जनसभा आयोजित की जा रही है। 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम से होने वाला यह कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। इसके तहत मरीन ड्राइव से मार्च निकालकर राजेंद्र मैदान पहुंचा जाएगा, जहां जनसभा आयोजित होगी। पार्टी ने इस प्रदर्शन के जरिए SIR प्रक्रिया वापस लेने की मांग उठाई है।

इस विरोध प्रदर्शन में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज शामिल होंगे। इनके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय नेता आफरीन नवाज और दक्षिण भारत के प्रभारी विजय रेड्डी मल्लंगी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। वहीं, अभिजीत दीपके ने भी वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से कोच्चि पहुंचने का आह्वान किया है।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाना है। पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण को रद्द करने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर CJP के कुछ नेताओं की गिरफ्तारी और हिरासत के बाद कोच्चि का यह कार्यक्रम पार्टी का पहला बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के बाद वहां प्रदर्शन करने पहुंचे पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। कोच्चि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User