बलरामपुर: योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी की उतारी आरती, गोशाला में गायों को खिलाया गुड़ और हरा चारा; बच्चों को बांटी चॉकलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां पाटेश्वरी की आरती उतारी। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।
मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों से मुलाकात कर उन्हें चॉकलेट बांटी। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए।
इसके बाद योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। देवीपाटन मंदिर में मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था और गोसेवा से जुड़ी गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)