हावड़ा-बर्द्धमान रेलखंड पर 128 की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, टूटकर गिरी ओएचई लाइन; लोको पायलट ने टाला बड़ा हादसा
पश्चिम बंगाल के हावड़ा-बर्द्धमान रेलखंड पर 19 नवंबर की रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शब्दभेदी एक्सप्रेस के ऊपर अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन टूटकर गिर गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए और करीब एक किलोमीटर की दूरी में ट्रेन को रोक दिया।
घटना के दौरान ट्रेन के कुछ डिब्बों के शीशे टूट गए, लेकिन लोको पायलट की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे। घटना के बाद रेल परिचालन और ओएचई लाइन की स्थिति को लेकर संबंधित विभाग की ओर से जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)