किसानों को गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती में नहीं होने दी जाएगी खाद-बीज की कमी : विधायक

Tuesday, November 3, 2026 - 21:40
0
किसानों को गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती में नहीं होने दी जाएगी खाद-बीज की कमी : विधायक

मुजफ्फरपुर : कांटी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में मंगलवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने वासंतिक रबी महा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण समारोह का दिप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विधायक अजीत कुमार के पहुंचने पर बीएओ शिवनाथ झा ने श्री कुमार का अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गेहूं, दलहन एवं तिलहन की खेती के लिए किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी किसान सलाहकारों को तीन दिनों के अंदर किसानों की खेती योग्य भूमि की स्थलीय सर्वे कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि नहर से भी किसानों को खेती करने के लिए पानी मिले इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने में लगे हुए है। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों से खेती करने के मामले में बारी- बारी से उनकी समस्याएं को जाना एवं उसके त्वरित निदान करवाने के मामले में मौके पर उपस्थित बीएओ, कोऑर्डिनेटर एवं किसान सलाहकार को कई महत्

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Rupesh Kumar urf Kunwar Rupesh

It's Time to Move "Rupesh Kumar"

Comments (0)

User