यूपी: स्क्रैप ठेके में अड़ंगा डालकर 10 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, सीबीआई ने आरओसी को 3 लाख लेते किया गिरफ्तार
लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) रमेश कुमार को कथित तौर पर तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने स्क्रैप के ठेके से जुड़े काम में बाधा डालने के बाद उसे सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और रमेश कुमार को तीन लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने लखनऊ और रायबरेली स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की। वहां से मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है।
सीबीआई की कार्रवाई के बाद आरोपी को विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी की गई। एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और कथित रिश्वत मांगने के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)