अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने दिखाई धरती की प्राकृतिक आतिशबाजी
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से पृथ्वी का एक बेहद खूबसूरत वीडियो साझा कर धनतेरस और दीपावली के अवसर पर लोगों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। वीडियो में धरती पर चमकती बिजली की रोशनी दिखाई दे रही है, जिसे उन्होंने प्रकृति की आतिशबाजी बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए न पटाखों की जरूरत है और न ही फुलझड़ियों की, क्योंकि प्रकृति खुद ही आसमान में अद्भुत नजारा पेश करती है।
शुभांशु शुक्ला ने अपने संदेश में दीपावली से जुड़े अपने खास लगाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार उनके लिए हमेशा विशेष रहा है। अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखने का अनुभव बेहद अलग और अद्भुत है। उन्होंने धनतेरस के अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)